ऋषिकेश- राजकीय महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

न्यूज 24
ऋषिकेश – राजकीय महाविद्यालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में लगभग 50 से अधिक की यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मंगलवार को हरिद्वार रोड स्थित महाविद्यालय सभागार में आयोजित रक्तदान शिविर में
परियोजना निदेशक आनंद सिंह उनियाल ने कहा कि रक्त ज्ञान से रक्त दान को प्रेरणा मिलती है। मैं अबतक 112 बार रक्तदान कर चुका हूं और लगभग 8 लाख युवाओं के रक्तदान कार्यक्रम में भागीदारी की है । कुछ जगह पर रावण दहन के बाद रक्तदान की परंपरा प्रारम्भ की है । वास्तव में ज्ञान और रक्तदान दोनों बाटने से बढ़ता है । उन्होंने बताया कि व्यावसायिक रक्तदान पर प्रतिबंध लग चुका है, क्योकि कुछ लोग जो शराब आदि विभिन्न व्यसन करते है उन्होंने इसे व्यवसाय बना लिया जिसपर सुप्रीमकोर्ट ने प्रतिबंध लगा दिया । दूसरे प्रकार का डोनर रिप्लेसमेंट डोनर होता है जो अपने किसी संबंधी को रक्त की आवश्यकता होने पर रक्त देता है । तीसरी श्रेणी का रक्तदाता स्वैक्षिक रक्तदाता होता है जो आज रक्तदान करने आये है।
उन्होंने बताया कि कॅरोना काल में भी अच्छे स्वमसेवको के साथ मिल कर लोगो की सहायता की गयी वास्तव में रक्तदान आम के आम गुठली के भी दाम की तरह खुद की भी सुरक्षा है तथा दूसरों को भी जीवनदान दिया जाता है ।
रक्तदान शरीर की सर्विसिंगन की तरह है जिसे लगातार कराते रहना चाहिये, क्योकि रक्तदान में सिफलिस मलेरिया हिपेटासिटिस बी एड्स आदि बीमारियों की निःशुल्क जांच निःशुक्ल हो जाती है । 350 ml ब्लड देने से 24 घंटे में 385 ml के रूप में वापस मिल जाता है जो यंग ब्लड होता है। कार्यक्रम संचालक डॉ. दयाधर दीक्षित ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को स्वार्थ से ऊपर उठने की प्रेरणा देता है , और रक्तदान उसी का एक उत्तम उदाहरण है ।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर पंकज पंत, कैप्टन सतेंद्र कुमार , डॉ. ऋतु कश्यप, डॉ. शकुंज राजपूत, डॉ. किरन जोशी , बीएमएलटी के कोआर्डिनेटर डॉ. गुलशन कुमार ढींगरा , विजेंद्र लिंगवाल , डॉ. अजय उनियाल, पीके जोशी आदि मौजूद थे ।

%d bloggers like this:
Breaking News