ऋषिकेश- प्रदेश में आज करोना के 112 नये मरीज मिले,98 मरीज स्वस्थ हुए,4 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रदेश में आज कोरोना पॉजिटिव के 112 मामले आए हैं। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 94803 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 2354 है, आज 98 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 89552 है। अभी तक 1611 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
8515 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 94.46 प्रतिशत हो गयी है। प्रदेश में 05 कंटेनमेंट जोन है। देहरादून में 02 और उत्तरकाशी में 03 है। आज उत्तराखंड में 04 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जिसमें कैलाश अस्पताल देहरादून से 01, हिमालयन अस्पताल से 01, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल से 01 और दून मेडिकल अस्पताल से 02 है।
