ऋषिकेश- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने डोईवाला विधानसभा क्षेत्र मे 70 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किये

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डोईवाला के माजरी ग्रांट मंडल के अंतर्गत शेरगढ़ लाल तप्पड़ जाखन पुल का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 70 करोड़ की योजनाएं जिसमें माजरी मंडल अंतर्गत पुल के लोकार्पण के अलावा अन्य विभागों की लगभग 43 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसके अलावा दो बड़े पुल जाखन व बीदालना नदी पर बनाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री की सभी योजनाएं डोईवाला विधानसभा के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी । योजनाओं के फलीभूत होने के बाद काफी हद तक क्षेत्र की समस्याओं का निदान होगा।कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर स्वागत किया । कार्यक्रम में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्थानीय गुरुद्वारे में मत्था भी टेका। पिछले 3 दिनों से मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी धीरेंद्र सिंह पवार लगातार इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयासरत थे। इससे पहले उन्होंने सूर्य धार फिर बालावाला में मुख्यमंत्री का जन्म उत्सव हो या आज माजरी ग्रांट के लाल तप्पड़ में कार्यक्रम सफल करा कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है । कार्यक्रम में माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष राजकुमार भी लगातार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगे रहें व अपने मंडल में सफल कार्यक्रम कराकर करोड़ो की सौगात दिलाने में भी सफल रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान पंकज रावत, व ललित पंत ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री करण बोहरा , खेमचंद पाल संजीव सैनी , मेयर अनिता ममगाई, परमिंदर सिंह बाउ, प्रताप सिंह बिष्ट, जरनैल सिंह, सुंदर दास, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News