ऋषिकेश-भरत मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षण व्यवस्था में तेजी लाने के लिए अभिभावक संघ ने की बैठक

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज मैं अध्यापक व अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई । सोमवार को कॉलेज सभागार में अभिभावक संघ के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम की अध्यक्षता एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत के दिशा निर्देशन में बैठक संपन्न की गई। बैठक में विद्यालय की गतिविधियों के साथ ही छात्र छात्राओं के पठन पाठन पर विस्तृत चर्चा की गई । विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि बोर्ड की परीक्षा कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्र छात्राओं की संपन्न होगी । विद्यालय में सरकार के दिशा निर्देशों के आधार पर कक्षाएं संचालित की जा रही है । उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि जिनके बच्चे बोर्ड के परीक्षार्थी है वे सरकार की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए कोवीड 19 का सहमति पत्र लेकर विद्यालय भेजें । शेष विद्यार्थियों की ऑन लाईन अध्ययन की व्यवस्था पूर्व की भांति रखने की बात की गई है । बैठक में यमुना प्रसाद त्रिपाठी, अशोक कुमार, मनोज सिंह, भगवान निषाद, मुकेश वर्मा , सुनीता कोहली, सुनील दत्त थपलियाल, रंजन अंथवाल आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News