ऋषिकेश- कृष्णा नगर क्षेत्र में पानी की समस्या से निजात दिलवाने पर,जनता ने किया महापौर के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री का स्वागत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कृष्ण नगर कॉलोनी वासियों की पेयजल समस्या के निस्तारण पर महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में कॉलोनी वासियों ने शेरगढ़ लाल तप्पड़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया । इस दौरान कृष्णा नगर कॉलोनी वासियों ने माला पहनाकर मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन किया । क्षेत्र की पेयजल समस्या के लिए लंबे समय तक आंदोलन करने वाले डॉ. बीएन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्ष पेयजल समस्या को लेकर महापौर से गुहार लगाई गई थी। जिसके बाद महापौर ने मुख्यमंत्री से इस गंभीर समस्या के बारे में वार्ता की तो मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल समस्या का संज्ञान लेते हुए योजना को जल्द से जल्द धरातल पर लाने के लिए आदेश दे दिए थे। महापौर अनिता ममगाई के प्रयासों के चलते द्वितीय चरण में एक करोड़ चालीस लाख रुपए की लागत से योजना का कार्य भी प्रराम्भ हो गया है। लाल तप्पड़ क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आभार जताने पहुंची महापौर ने क्षेत्रवासियों को बताया कि मुख्यमंत्री सही मायनों में विकास पुरुष हैैंं।

उनकी विकास परक सोच के बूते उत्तराखंड राज्य प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर है। कृष्णा नगर क्षेत्र की पांच दशक पुरानी पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया। स्वागत करने वालों में पार्षद कमलेश जैन , अशोक बेलवाल, योगेंद्र सैनी, तेज कुमार, नीलम तिवारी, रामकेवल गुलाब, पुष्पा बेलवाल, कुशाल सिंह, नवल, आदित्य, लक्ष्मी, ममता, रीना, मनजीत, राधा, प्रिया, निक्की, दनियाल, पवन, सोनी, मोहन, भगवान दास, सपना, सोनी, लक्ष्मी आदि शामिल थे।
