ऋषिकेश- श्यामपुर देवभूमि जन जागृति संस्था ने प्रशस्तिपत्र देकर कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – देवभूमि जन जागृति संस्था श्यामपुर की ओर से कोराना योद्धाओं को कोरोना योद्धा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ।
रविवार को श्यामपुर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने प्रशस्तिपत्र देकर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया इस मौके पर उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से आम जन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है । पिछले वर्ष कोराना ने आम जन को झकझोर कर रख दिया ।जहां कोरोना महामारी से हमने अपने कई साथी खोए वहीं काम धन्धो की दुर्दशा से आर्थिक तंगी से भी गुजरना पड़ रहा है । लेकिन अच्छी बात ये है कि मानव सेवा के प्रति हजारों लोग मदद को आगे आए और लोक डाउन के दौरान जाति भाषा संप्रदाय से ऊपर उठकर अपने संसाधनों से बढ़ चढ कर भागीदारी की ।
आज हमारे सामने कोरोना महामारी चुनौती के रूप में खड़ी है लेकिन हम सावधानी व नियमित रूप से हाथ धोने सेनिटाई ज करके व फेस मास्क लगा कर बचाव कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि कोराना के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए ।
कोरोना ये नहीं देखता कि ये कौन से दल का है लापरवाही से कोराना अपनी चपेट में ले लेता है तो ऐसे विकट समय में हमारी जिम्मेवारी और अधिक बढ़ जाती है । इस अवसर पर कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, भाजपा नेता सतपाल सैनी, जिला पंचायत सदस्य रीना रागड , पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रदीप धस्माना, अमित धस्माना, सुग्रीव द्विवेदी,मंजू बेलवाल आदि मौजूद थे ।

%d bloggers like this:
Breaking News