ऋषिकेश-ऋषिकेश बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रौतेला ने थामा आप का दामन,लड़ सकते है नरेन्दर नगर से विधानसभा चुनाव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रौतेला अपने अधिवक्ता साथियों तथा परिचितों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए ।रविवार को शीशम झाड़ी स्थित एक होटल में एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रौतेला व उनके साथियों को आम आदमी पार्टी से दिल्ली की विधानसभा सीट जंगपुरा से विधायक प्रवीण कुमार ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस अवसर पर विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि सूरत सिंह रौतेला का व्यक्तित्व ईमानदार व स्वच्छ रहा है। इस घटना से यह भी कयास लगाए जा रहे है कि रौतेला नरेन्दर नगर विधानसभा से आप के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकते है। आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में ऐसे ही कर्मठ एवं कार्य करने वालों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रौतेला के आप में आने से पार्टी को बल मिलेगा वही आगामी विधानसभा चुनाव में इसका असर भी देखने को मिलेगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रौतेला ने कहा कि दिल्ली में आप के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने साथियों के साथ आज पार्टी की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी विकास के बूते अपनी सरकार बनाएगी इसके लिए उनके स्तर सर भरपूर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में स्वच्छ राजनीति का उदाहरण आम आदमी पार्टी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा ।कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी आप नेता डॉ.राजे सिंह नेगी ने किया।इस अवसर पर टिहरी जॉन प्रभारी हर्षित नोटियाल, दिनेश असवाल, दिनेश कुलियाल, लालमणि रतूड़ी, अमित विश्नोई,जगदीश कोहली, सावन चन्द्र रमोला,अमन नोटियाल,चन्द्र मोहन भट्ट,सुनील दत्त सेमवाल, विजय पंवार, नवीन सेमवाल आदि मौजूद थे।इन अधिवक्ताओं ने ली आप की सदस्यता
बार एसोसिएशन अध्यक्ष सूरज सिंह रौतेला, अनिल कुकरेती, यतेंद्र थपलियाल, लाल सिंह मटेला, रोशन लाल व्यास, हरि प्रकाश गैरोला, रितु भट्ट रतूड़ी, प्रियांशी, राजीव खेड़ा, जेएस पवार, दीपक गैरोला, दीपा चौहान, संजू बिष्ट, दीक्षा गर्ग, महेश पाल, सुनीता, उषा रौतेला, राजेंद्र सिंह रौतेला, ऋषभ देव तिवारी, संजय कंसवाल आदि।

%d bloggers like this:
Breaking News