ऋषिकेश- गीता भवन में औषधि निर्माण साला के कर्मचारियों के समर्थन में सर्वदलीय समिति ने दिया धरना
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – गीता भवन में औषधि निर्माण साला के सिडकुल हरिद्वार स्थानांतरण व कर्मचारियों के वेतन न देने के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति द्वारा धरना दिया गया ।
रविवार को गीता भवन गेट नंबर 1 के बाहर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने धरना देकर कर्मचारियों को समर्थन दिया । गीता भवन कर्मचारियों के संरक्षक आशुतोष शर्मा ने कहा कि एक तरफ हमारी केंद्र व राज्य की लोकप्रिय सरकार जहां कोरोना महामारी के
प्रतिकूल समय में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत लोगों को राहत प्रदान कर रही है । राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए इन्वेस्टर सम्मिट के माध्यम से लघु उद्योग व सूक्ष्म उद्योगों को स्थापना हेतु प्रसारत है । वही गीता भवन प्रबंधक द्वारा इस औषधिनिर्माण साला को सिडकुल स्थानांतरण करना बहुत ही दुखद है । जबकि पूर्व में इस संस्थान को स्वर्ग आश्रम से हटाने के सभी आदेश मुख्यमंत्री द्वारा दूर कर दिए गए थे । इसके साथ ही प्रबंधन द्वारा वेतन भोगी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन न देने के साथ वेतन बंद कर देना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है । डीएलसी में कर्मचारी व प्रबंधन वर्ग से वार्ता प्रस्तावित है अगर सभी संभावित विकल्प पूर्ण हो जाते हैं तब अंतिम विकल्प के रूप में पीआईएल रिट पिटिशन दाखिल की जाएगी । नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने कहा की अधिकांश कर्मचारी विगत तीन दशक से इस संस्थान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जो की अल्प वेतनभोगी होने के साथ बमुश्किल अपनी आजीविका चला रहे हैं । ऐसे में फैक्ट्री का सिडकुल स्थान तरण बहुत ही कष्ट कारक है जिसकी नगर पंचायत स्वर्गाश्रम सभी स्तरों पर विरोध करेगा । इस अवसर पर सुभाष शर्मा, आदेश तोमर सभासद नवीन राणा, सभासद जितेंद्र धाकड़, सभासद पिंकी शर्मा, सभासद सरोज देवी, अंकित गुप्ता, संदीप कुमार, संतोष सिंह, चेतन चौहान, शिवचरण, विवेक तिवारी, घनश्याम तिवारी आदि मौजूद थे।
