ऋषिकेश- लूट और धोखाधड़ी के मामले में कर्नाटका इरानी गेंग के तीन सरगना गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने लूट और धोखाधडी करने वाले कर्नाटका ईरानी गैंग के 03 सरगना को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुणे महाराष्ट्र व कर्नाटक से चोरी की गई दो होंडा यूनिकॉर्न मोटर साइकिल बरामद की गई हैं। घटना से संबंधित शतप्रतिशत बरामदगी व घटना में धोखाधड़ी के लिए प्रयुक्त करने वाले सोने चांदी के नकली जेवर भी बरामद किए हैं।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक 75 जीवनीमाई मार्ग निकट मॉडर्न स्कूल ऋषिकेश निवासी अरविंद जैन पुत्र स्व. प्रेमचंद्र जैन ने शिकायत दर्ज कराई कि बीते 6 जनवरी की शाम मेरी पत्नी बाजार सामान लेने गई थी। रेलवे रोड भगवान भवन के सामने दो अज्ञात व्यक्तियों ने मेरी पत्नी को बातों में उलझा कर कुछ आभूषण ठग लिए और वहां से फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस से अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
पुलिस ने निजी संस्थानों, दुकानों, घरों आदि के 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे का विश्लेषण कर घटना से संबंधित संदिग्ध व उनके वाहन की फोटो प्राप्त कर मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, दिल्ली, व राजस्थान आदि से संपर्क कर सीसीटीवी से प्राप्त फोटो का प्रचार प्रसार किया। इसके साथ ही 50 से अधिक पुराने अभियुक्तों का सत्यापन करते हुए पूछताछ की गई व प्राप्त फोटो एवं वीडियो मुखबिर तंत्र को देकर सक्रिय किया गया।
कोतवाल रितेश साह ने बताया कि 14 जनवरी की सायं करीब 05 बजे मुखबिर की सूचना पर गठित पुलिस टीम ने नेपाली तिराहे के पास चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से उपरोक्त घटना से संबंधित माल बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान मिसकिन पुत्र मंसूर अली निवासी हुसेनी कालोनी, छिदरी रोड़, गांधीगंज, बीदर, कर्नाटका, मौसीन खान पुत्र फिरोज खान निवासी चिनचाला लालबाड़ा, लालबाग, बुरहान मध्यप्रदेश व शेख अबू तोराब पुत्र अख्तर अली निवासी हुसेनी कालोनी, छिदरी रोड़, गांधीगंज, बीदर, कर्नाटका के रूप में की है। इनको न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में कोतवाल रितेश साह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक ओमकान्त भूषण, उपनिरीक्षक आशीष गुसांई, कॉन्स्टेबल प्रवीण सिन्धू, नवनीत सिंह नेगी, मनोज कुमार, सन्दीप छाबड़ी, अनित कुमार शामिल थे। आरोपी से माल बरामद मिसकिन से चूड़ी सोने की 300 रूपये व नकली ज्वैलरी एक बैग में, होण्डा यूनिकार्न मोटरसाइकिल फर्जी नम्बर लगी। आरोपी मौसीन खान से सोने की अंगूठी व 210 रूपये। आरोपी शेख अबू तोराब से चांदी का बिछवा व 250 रूपये व फर्जी नं लगी होण्डा यूनिकार्न मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
