ऋषिकेश- श्री राम मंदिर निर्माण की निधि सर्मपण राशि एकत्र करने घर घर पहुंचे रामदूत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए धन एकत्रित करने और भगवान श्रीराम की जन्मभूमि से लोगों को जोड़ने के लिए देशभर में निधि समर्पण अभियान विधिवत शुरू हो गया।
शुक्रवार को हिंदू भक्तों के साथ ही राम दूत बनकर तीर्थ नगरी में भी विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता लोगों के घर घर पहुंचे। इस दौरान प्रभु श्रीराम के गुंजायमान उद्घोषों के बीच लोगों से मंदिर निर्माण के लिए सर्मपण निधि एकत्र की गई। अभियान प्रमुख प्रदीप कोहली ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के शुभारंभ में लोगों के बीच मंदिर निर्माण को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। राम मंदिर निर्माण विशुद्ध रूप से गैर राजनीतिक श्रीराम जन्मभूमि न्यास तीर्थ की ओर से अयोध्या में केवल राम मंदिर निर्माण ही नहीं बल्कि संसार की सांस्कृतिक मूल्यों की राजधानी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रामभक्त मंदिर निर्माण मे बेहद आस्था के साथ सहयोग कर रहे हैं। यह प्रभु श्री राम पर निर्भर है कि वो अपने मंदिर पर कितना खर्च करवाते है। इस अवसर पर संदीप मल्होत्रा, अनिता बहल, जितेन्द्र आनंद, ज्योति शर्मा, हरिओम कश्यप , राजेश कुमार, सीमा शर्मा, मीनू मल्होत्रा राजेश शर्मा, अजय कालड़ा आदि शामिल थे।
