ऋषिकेश-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भारत ने बड़ी कामयाबी हासिल की है भारत में कोरोना की दो वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल पूरा हो चुका है।
शनिवार से भारत में कोरोना वायरस का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। शनिवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देश के सभी राज्यों में 3 हजार से भी ज्यादा टीकाकरण केंद्रों में टीकाकरण की शुरुवात करेंगे। देश के सभी राज्यों में कोरोना की अधिकतर वैक्सीन पहुंच गयी हैं और कल से टीकाकरण का काम भी शुरू हो जायेगा। भारत में कोरोना का टीकाकरण का अभियान विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा। कल भारत के प्रधानमंत्री देश को सम्बोधित करेंगे और किसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे । सभी कार्यक्रम वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न करवाए जायेंगे । भारत में टीकाकरण के पहले चरण में हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर को यह टीके लगवाए जायेंगे उसके बाद 50 साल से ऊपर की उम्र वालों को टीका दिया जाएगा और फिर 50 साल के अंदर वाले उन लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा जिन्हें डायबिटीज, हाइपरटेंशन, दिल, किडनी या अन्य कोई संबंधित बीमारी है। इस कार्यक्रम के दौरान सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 3006 स्थान डिजिटल माध्यम से जुडेंगे और हर केंद्र पर 100 लाभार्थियों का टीकाकरण होगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News