ऋषिकेश- अखिल भारतीय स्कूल पर्यावरण प्रतियोगिता 1 से 28 फरवरी को
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से 1 से 28 फरवरी तक अखिल भारतीय स्कूल पर्यावरण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । इसमें 9 से 12 वीं तक के छात्र-छात्राएं पंजीकरण कर सकते हैं ।
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला संयोजक हेमंत गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए चलाया जा रहा एक राष्ट्रीय अभियान है। इसके अंतर्गत कार्य करने के लिए निम्नलिखित विषय निर्धारित किए गए हैं। जल प्रबंधन, प्लास्टिक और बायोडिग्रेडेबल सामग्री के उपयोग का उन्मूलन, पेडों की कटाई को हतोत्साहित करना और वक्षृारोपण को प्रोत्साहित करना, प्राकृतिक संसाधनों के पुनर्चक्रण एवं पुन: उपयोग पर जोर देना, जलवायु नियंत्रण उपायों के प्रति जागरूकता पैदा करना, पर्यावरण संरक्षण के विषय को लोक विमर्श में लाना। कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु संकट के उभरते खतरों की जटिलता को गहराई समझने के लिए छात्रों में जागरूकता पैदा करना। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से कक्षा 12 के छात्र अपना पंजीकरण कर सकते हैं । प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यालय को खुद को पंजीकृत करना होगा
विद्यालय के पंजीकरण के लिए लिंक https://bit.ly/PSGschool
विद्यालय पंजीकरण के बाद ही छात्रों का प्रतिभाग होगा छात्रों के प्रतिभाग के लिए लिंक sankalp.paryavaransanrakshan.org
उपरोक्त लिंक का उपयोग करके छात्र, हिंदी और अंग्रेजी में प्रश्न उत्तर का समूह डाउनलोड कर सकते हैं, उसमें से प्रश्न पूछे जाएंगे। क्विज प्रतियोगिता आन लाइन आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता केवल हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी।
इसमें पंजीकरण शुल्क छात्रों को विद्यालय में एक इकोब्रिक जमा करानी होगी। इको ब्रिक बनाने के लिए पॉलिथीन, रैपर और पाउच को प्लास्टिक की 1/.5 लीटर की प्लास्टिक बोतल में भरा जा सकता है। प्रत्येक भागीदार को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा ई. प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में सहभाग करने वाले सभी विद्यालयों को भी सहभागिता ई. प्रमाणपत्र दिया जाएगा। विशेष प्रमाणपत्र उन विद्यालयों को प्रदान किया जाएगा जो अपने विद्यालय के 70% से अधिक छात्रों की भागीदारी प्रतियोगिता में सुनिश्चित करेंगे।
प्रतियोगिता संबंधी सभी अधिकार पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के पास आरक्षित हैं।
यदि आपको कोई और स्पष्टीकरण की जरूरत है तो आप इन नंबरों पर संपर्क करें
अनुराग प्रकाश पाठक 9450583104
प्रो. शिवम् गोयल 9917596985
E-mail Id: query.env@gmail.com
