ऋषिकेश- हिंदू संगठनों ने निकाली श्री राम जन्मभूमि समर्पण अभियान के अंतर्गत जन जागरण रैली

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – विश्व हिंदू परिषद सहित तमाम हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित श्री राम जन्मभूमि समर्पण अभियान के अंतर्गत तीर्थ नगरी ऋषिकेश में जन जागरण अभियान रैली निकाली गई । इस दौरान उन्होंने रैली के माध्यम से राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों को जागरूक किया ।
बुधवार को आदर्श नगर स्थित लाला जाति राम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण से अभियान के संयोजक दीपक तायल, सह प्रमुख नगर निगम पार्षद शिव कुमार गौतम,प्रदीप कोहली,राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में रैली निकाली गई । रैली नगर के रेलवे रोड, हरिद्वार रोड ,घाट रोड, क्षेत्र बाजार, मेन बाजार, त्रिवेणी घाट से होती हुई, तिलक रोड के बाद अपने प्रारंभिक स्थल पर जाकर रैली समाप्त हुई। इस दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में निर्माणाधीन भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान भी चलाया गया । इसके अंतर्गत एक पत्र भी वितरित किया गया जिसमें श्रद्धालुओं से भारतीय सनातन समाज की पुरातन विशेषता के अनुसार सभी लोगों से आह्वान किया गया है, कि वह इस भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए अपना सहयोग अर्पित करें । श्री राम जन्मभूमि समर्पण निधि के संयोजक दीपक तायल ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर भव्य श्री राम मंदिर भारतीयों की स्वप्रेरणा है ,जिसके लिए श्री राम भक्तों ने लंबा संघर्ष किया है।

%d bloggers like this:
Breaking News