ऋषिकेश-मुनि की रेती पुलिस ने11ग्राम स्मैक के साथ तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुनीकीरेती पुलिस ने 11 ग्राम स्मैक के साथ तीन नशे के सौदागरों को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया है। तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना मुनीकीरेती पुलिस के अनुसार मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान रिहान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी महमूदपुर, पिरान कलियर, हरिद्वार को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा रिहान से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि वह स्वयं भी नशे का आदी है और मुनिकीरेती व नरेन्द्रनगर क्षेत्र के कॉलेज, पॉलिटेक्निक, प्राईवेट संस्थानों में छात्रों को स्मैक बेचता है। इसके साथ ही स्थानीय युवको को भी स्मैक सप्लाई कर व्यापार करता है।
पूछताछ से कुछ व्यक्तियों के नाम भी प्रकाश में आए हैं । जिस पर थाना पुलिस ने तत्काल प्रकाश में आये संदिग्धो की छानबीन की। पुलिस ने आरोपी रिहान की निशानदेही पर जुबेर अहमद पुत्र स्व. वकील अहमद निवासी सी-106 कुलणा मार्केट नई टिहरी व शंकर पंवार पुत्र रमेश पंवार निवासी बौराडी नई टिहरी को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसमें आरोपी शंकर पंवार के खिलाफ पूर्व मे भी चोरी का आरोप दर्ज है। इसमें शंकर पंवार जेल जा चुका है। पकड़े गए तीनों युवकों के कब्जे से लगभग 11 ग्राम स्मैक बरामद कर तीनों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

%d bloggers like this:
Breaking News