ऋषिकेश-श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ने स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर उन्हें याद किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की 158 वी जयंती पर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में विवेकानंद के चित्र पर माल्या अर्पण कर विश्व युवा दिवस मनाया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि स्वामी का उद्बोधन था कि उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको.. के सिद्धांत पर चल कर आगे बढ़ने ओर समाज सेवा में समस्त युवाओं कि महत्वपूर्ण भागीदारी व महापुरुष के आदर्श व मूल्यों पर चलने का संकल्प प्रत्येक व्यक्ति के मन में होना चाहिए ।
विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता यमुना प्रसाद त्रिपाठी के कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन केवल भारतीयों के लिए ही नहीं, समूचे विश्व के लिए प्रेरणास्त्रोत बना हुआ है। स्वामी विवेकानंद ने ही भारतीय संस्कृति एवं हिदू धर्म की विजय पताका विश्व धर्म सम्मेलन में अमेरिका के शिकागो शहर में फहराई थी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी जय कृत रावत, जितेंद्र विष्ट, सुनील दत्त थपलियाल , विकास नेगी , नवीन मेंदोला ,राजीव शर्मा ,सुमित्रा महर , हनी सिंह राणा, रमेश निवाड़ी, किशोर कुमार आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News