ऋषिकेश- स्वामी विवेकानन्द की जयंती को ABVP ने युवा दिवस के रूप में मनाया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई।
मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राजकीय महाविद्यालय से रैली निकाली गई । रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर हरिद्वार रोड़ से होते हुए नगर निगम परिसर में संपन्न की गई । इसके बाद नगर निगम के स्वर्ण जंयती सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन कर स्वामी विवेकानंद को श्रद्वा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की दूरदर्शी सोच ने विश्व में भारत का डंका बजाया है।

युवा शक्ति को स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का दिन युवा शक्ति के लिए अविस्मरणीय है। यह एक ऐसे व्यक्तित्व को याद करने का समय है जो भारत ही नहीं बल्कि समूचे विश्व के युवाओं के लिय प्रेरणास्रोत रहे। उन्होंने युवाओं से स्वामी के जीवन मूल्यों एवं विचारों से सीख लेने का आह्वान किया । सभी के अंदर देश भावना से काम करने की ललक होनी चाहिए। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए भी युवाओं से अपील की।इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संघठन मंत्री राहुल सारस्वत, गौरांग रघु महाराज, पूर्व राज्यमंत्री संदीप गुप्ता , विश्व हिंदू परिषद के विशाल तायल , नगर मंत्री राहुल बडोनी, विभाग प्रमुख अमित गांधी , विनोद चौहान , जिला प्रमुख अखिल विद्यार्थी परिषद विवेक शर्मा , पार्षद राजेन्द्र प्रेम सिंह बिष्ट, बिजेंद्र मोघा , विजय बडोनी , कमलेश जैन , जिला मंत्री ममता नेगी , प्रमिला त्रिवेदी , हेमलता चौहान , प्रिया ढकाल , रोशनी अग्रवाल , राजीव गुप्ता , राजपाल ठाकुर , अक्षय खैरवाल ,सुभाष जायसवाल आदि मौजूद थे ।
