ऋषिकेश- राजकीय महाविधालय में स्वामी विवेकानन्द की जयंती के अवसर पर राज्य स्तर निबंध प्रतियोगिता में 163 विद्यार्थियों ने भाग लिया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमे सभी प्रतिभागियों को निर्धातित समय तीन घंटे में स्वामी विवेकानंद के विचारों की उत्तराखंड राज्य के परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता विषय निबंध के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये । आयोजक समिति के सदस्य डॉ. दयाधार दीक्षित ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के लिये कुल 420 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया इसमें से कुल 163 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया| संयोजक डॉ. विजेंदर लिंगवाल ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के आयोजन के लिये महाविद्यालय स्तर से व्यापक तैयारी की गयी थी जिसमें कोविड 19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुये छात्रों को सोशल डिस्टेंसिनग के साथ बैठने की व्यवस्था की गयी है । इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पंकज पंत ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर सरकार ने बहुत ही महत्वपूर्ण पहल की है जिसके दूरगामी परिणाम होंगे और आदर्श मानव समाज बनाने मे मदद मिलेगी । प्रोफेसर पंकज पंत ने कहा कि सामर्थवान व स्वावलंबी राष्ट्र निर्माण मे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा युवा की भविष्य के कर्णधार है ।जिस प्रकार स्वामीवीवेकानंद ने विश्व मे भारत को प्रतिष्ठित किया था उससे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए तथा राज्य तथा राष्ट्र के विकास मे अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहिए | इस अवसर पर निर्णायक मण्डल के डॉ. मुक्तिनाथ यादव, डॉ. पूनम पाठक, डॉ. अंजू भट्ट, डॉ. राकेश भट्ट, डॉ. मृत्युंजय श्रीवास्तव, डॉ. चटर सिंह नेगी, डॉ. राजेश नौटियाल, डॉ. हेमंत सिंह परमार, डॉ. जीसी बेंजवाल आदि मौजूद थे |

%d bloggers like this:
Breaking News