ऋषिकेश- प्रदेश में आज करोना के 156 नये मरीज मिले, 523 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे,5 मरीजो की मौत हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रदेश में आज करीब आठ माह के बाद सबसे कम 156 नए मामले ही सामने आए हैं। वहीं 523 मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौटे। इस प्रकार राज्य में मौजूदा उपचार करा रहे प्रभावी कोरोना संक्रमितों की संख्या भी करी 7 माह में सबसे कम, तीन हजार से भी कम 2753 मामले रह गए हैं। आज पांच संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 93777 पर व स्वस्थ हुए संक्रमितों की संख्या 88196 पर पहुंच गई हैं।
सोमवार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज देहरादून जिले से सर्वाधिक 56 , हरिद्वार से 15, नैनीताल जिले से 44, ऊधमसिंह नगर से 13, पौडी से 8, टिहरी से 7, चंपावत से 3, पिथौरागढ़ से 2, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली व उत्तरकाशी से 1-1 तथा रुद्रप्रयाग से 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
