ऋषिकेश-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बजट से पूर्व जनता से मांगे सुझाव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने समाज के प्रबुद्ध लोगों, युवाओं और महिलाओं से ‘आपका बजट आपके सुझाव’ के तहत अपने सुझाव देने की अपील की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा जायेगा। इसके लिए जितने महत्वपूर्ण सुझाव आयेंगे, उन सुझावों को ध्यान में रखकर बजट बनाया जायेगा।
बजट 2021-22 के लिए 20 जनवरी तक जनता से सुझाव मांगे गये हैं। कोई भी व्यक्ति राजकोषीय नियोजन एवं संसाधन निदेशालय की वेबासाइट http://budget.uk.gov.in/feedback एवं मोबाईल एप Uttarakhand Budget गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपना सुझाव दे सकते हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News