ऋषिकेश- योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन शुरू
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का भले ही अभी औपचारिक रूप से उद्घाटन नहीं हुआ है। लेकिन कुंभ मेले के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने चुनिंदा लंबी दूरी की ट्रेनों को संचालित करने के लिए अपनी हरी झंडी दे दी है।
सोमवार को योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से जम्मू तवी और प्रयागराज दो ट्रेनों का विधिवत संचालन हो गया है । इसमें 11 जनवरी से दो, 12 जनवरी को एक और 14 जनवरी को भी एक नई ट्रेन का संचालन योग नगरी रेलवे स्टेशन से शुरू होने जा रहा है। ट्रेनों के संचालन से जहां लाखों श्रद्धालुओं को कुंभ मेले में पहुंचने की आसानी होगी, वहीं स्थानीय लोगों को भी अब लंबी दूरी तक का सफर करना आसान होगा। खास तौर पर पूर्वांचल के लोगों की मांग पर हावड़ा एक्सप्रेस देहरादून की बजाय अब योग नगरी रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन अप डाउन करेगी।
सोमवार को 10:10 पर जम्मू तवी योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया । इस दौरान डीआरएम मुरादाबाद तरुण कुमार ने लोगों को बधाई दी ।
योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों की समय सारणी गाड़ी संख्या 04229 प्रयाग घाट -योगनगरी ऋषिकेश , आवृति (Tri weekly) जेसीओ- मंगल , वीरवार, रवि वार , 
ऋषिकेश आगमन समय 14:35
दूसरी गाड़ी संख्या 04605
जम्मू तवी -योगनगरी ऋषिकेश, आवृति साप्ताहिक जेसीओ (रविवार) योगनगरी ऋषिकेश आगमन का समय 10:25
11 जनवरी से चलने वाली ट्रेनों की समय सारणी गाड़ी संख्या 04230 योगनगरी -ऋषिकेश- प्रयागघाट , आवृति (Tri weekly) जेसीओ- सोम, बुध, शुक्र योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान का समय 15:20
दूसरी गाड़ी संख्या 04606
योगनगरी ऋषिकेश – जम्मू तवी, आवृति ( साप्ताहिक) जेसीओ – सोमवार प्रस्थान का समय 15:40
इस अवसर पर स्टेशन मास्टर ज्ञानेंद्र सिंह परिहार, जम्मू तवी ट्रेन के लोको पायलट महेंद्र सिंह, टीई एसएस मीणा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।
