ऋषिकेश- श्री देव भूमि लोक संस्कृति समिति 14 जनवरी को उत्तराखंड के सभी देवी देवताओं का पूजन करेगी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – श्री देव भूमि लोक संस्कृति विरासतिय शोभायात्रा समिति की ओर से 14 जनवरी को उत्तराखंड के सभी देवी- देवताओं का आह्वान कर पूजन किया जाएगा।
समिति के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. धीरेंद्र रांगड़ ने बताया कि 14 जनवरी को महाकुंभ मेले के प्रथम स्नान मकर संक्रांति के पावन अवसर पर त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष मोहन सिंह रावत गांववासी के दिशा निर्देशन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । इसमें भगवान बद्री विशाल के ध्वजा का पूजन व देवी-देवताओं का कुंभ स्नान हेतु आह्वान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति भी इस वर्ष भी महाकुंभ मेले में संपूर्ण उत्तराखंड से देव डोलियां, नेजा निशान, छंतोलियां आदि की ऋषिकेश व हरिद्वार में शोभायात्रा निकाली जाएगी । 27 अप्रैल को हरिद्वार की हर की पैड़ी में दिव्य देव स्नान का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति के सभी पदाधिकारियों व जिला प्रभारियों को अप्रैल में होने वाले दिव्य देव स्नान की जानकारी दी जा चुकी है शीघ्र ही उन्हें कार्यक्रम से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों, श्रद्धालुओं एवं भक्तोंगणों से अनुरोध किया है कि वे 14 जनवरी को त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए शिरकत करें।

%d bloggers like this:
Breaking News