ऋषिकेश- हरिद्वार आईजी जेल ने अवैध गतिविधियों के चलते दो वार्डनो को निलंबित कर जांच के आदेश दिए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – हरिद्वार जेल में अवैध गतिविधियों के संचालन के चलते आईजी जेल द्वारा वार्डन देवराज सिंह और सुनील तोमर को निलंबित कर जांच के आदेश दिए गए हैं ।
एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा राज्य के विभिन्न जेलो मे बन्द अपराधियों की निंरतर मॉनिटरिंग की जा रही थी । पुलिस महानिदेशक द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन मे एसटीएफ द्वारा जेल मे बन्द कैदीयों की गतिविधियों पर सघंन दृष्टि रखने एंव उनके द्वारा जेल के अन्दर तथा बाहर किया जा रहे क्रियाकलापों पर निकट दृष्टि रखे जाने के निर्देश दिये गये थे ।
पुलिस महानिदेशक को शिकायत मिली कि जनपद हरिद्वार के थाना ज्वालापुर हरिद्वार जेल मे वैभव बंसल दिनांक 24 दिसंबर से बन्द है जिसको जेल में बन्द किसी खूंखार अपराधी द्वारा प्रताड़ित कर उसकी पत्नी को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से डरा धमकाकर तथा वैभव बंसल की सलामती के लिए सोने की चैन फिरौती के रुप मे मांगी गई है ।
इस सूचना पर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर एसटीएफ द्वारा गोपनीय जांच की गई जिसमे इंतज़ार पहलवान और नावेद आलम द्वारा जेल से फ़ोन का प्रयोग किया जा रहा है का पता चला। 10 जनवरी को इतंजार पहलवान तथा नावेद आलम द्वारा बताये गए स्थान पर सोने की चैन(कीमत करीब 1.5 लाख) लेकर जाने हेतु वैभव की पत्नी को विश्वास मे लेकर बताए गए स्थान पर सोने की चैन लेकर जाने को कहा गया । वहां पर साहिल अली जो कि बाईक माकेनिक है और नावेद आलम का दोस्त है जिसे एसटीएफ व हरिद्वार पुलिस ने मौके पर वैभव बंसल की पत्नी से चेन लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके तुरंत बाद ही नावेद आलम ने परवेज आलम को साहिल से चैन लेने भेजा था । परवेज आलम जो कि नावेद आलम का भाई है इसे भी एसटीएफ व हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया । जेल से इस प्रकार गतिविधिया संचालित होने की पुख्ता सूचना पर पुलिस महानिदेशक के आदेश के क्रम में एसटीएफ तथा हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर रोशनाबाद जेल में छापा मारकर चेंकिग की गई थी । जेल से 2 मोबाईल फोन , 2 सिम कार्ड , 1 मोबाईल चार्जर बरामद किया गया है । पुलिस महानिदेशक द्वारा इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए IG जेल, DIG STF व ssp एसटीएफ को कार्रवाई संबंधी कड़े निर्देश दिए गए हैं । इसमें जो भी दोषी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस प्रकरण में नाम पता अभियुक्त इतंजार पहलवान पुत्र भूरा निवासी पुरकाजी मुजफ्फरनगर उप्र। नावेद आलम पुत्र रियासत अली निवासी बहादराबाद हरिद्वार, परवेज आलम पुत्र रियासत अली निवासी बहादराबाद हरिद्वार, साहिल अली पुत्र राशिद निवासी बहादराबाद हरिद्वार। उपरोक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए आईजी जेल द्वारा वार्डन देवराज सिंह और सुनील तोमर को निलंबित कर जांच के आदेश दिए गए हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News