ऋषिकेश-प्रदेश में आज करोना के 223 मरीज मिले, 303 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, 5 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के 223 मामले सामने आए हैं, जबकि 5 लोगों की मौत हुई है । उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 93621 हो गए हैं। इसमें सक्रिय मामलो की संख्या 3130 है, आज 303 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 87673 है। अभी तक 1573 लोगों मृत्यु हो चुकी है।10278 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 93.65% हो गयी है। उत्तराखंड में 11 कंटेनमेंट जोन है। देहरादून में 03, उत्तरकाशी में 07 और पौड़ी से 01 कंटेनमेंट जोन है।
आज उत्तराखंड में 05 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। जिसमें एम्स ऋषिकेश से 01, मैक्स अस्पताल देहरादून से 01, हिमालयन अस्पताल से 01, सुशीला तिवारी अस्पताल से 01 और जेएलएन डिस्ट्रिक्ट अस्पताल रुद्रपुर से 01 है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News