ऋषिकेश- पुलिस ने 30 लीटर कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चैकिंग के दौरान अलग अलग 2 जगहों पर 30 लीटर कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है ।
गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रूसा फार्म गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश घर से एक अभियुक्त को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर रात्रि गश्त के दौरान जीवन जागृति स्कूल रूसा फार्म, श्यामपुर ऋषिकेश के पास से एक अभियुक्त को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त का नाम व पता कुंदन सिंह पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह निवासी निकट शहीद विकास गुरंग रूसा फार्म गुमानीवाला,
गुरमुख सिंह पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह निवासी रुसा फार्म गुमानीवाला श्यामपुर के रूप में हुआ है । अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
