ऋषिकेश-योगनगरी रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को महापौर ने सौंपा ज्ञापन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ऋषिकेश से संचालित होने वाली ट्रेनों के लिए 2 मिनट का स्टॉपेज रायवाला जंक्शन में कराए जाने की मांग को लेकर महापौर अनिता ममगाईं ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को ज्ञापन सौंपा है । कर्णप्रयाग रेल परियोजना के पहले रेलवे स्टेशन योग नगरी ऋषिकेश से रेलगाड़ियों का संचालन शुरु होने की पूर्व संध्या पर केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे ने स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान महापौर अनिता ममगाई ने शहर आगमन पर केन्द्रीय रेल मंत्री का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने योग नगरी ऋषिकेश से संचालित होने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों के लिए 2 मिनट का स्टोपेज रायवाला जंक्शन पर कराये जानें की मांग की उन्होंने केन्द्रीय रेल मंत्री को बताया कि देश के सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशनों में से एक ऋषिकेश के रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का शुभारंभ होना एक ऐतिहासिक पल होगा । जिसके इंतजार में देवभूमि की जनता रेलवे स्टेशन के निर्माण के बाद से पलकें बिछाकर इस दिन का इंतजार कर रही थी।उल्लेखनीय है कि योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का पहला स्टेशन है, जो विगत वर्ष बनकर तैयार हो गया था। ट्रायल के पश्चात योग नगरी ऋषिकेश से रेलगाड़ियों के संचालन को हरी झंडी दे दी गई थी। मगर, इसी बीच लॉकडाउन के चलते देशभर में रेल सेवाएं रोक दी गई। इससे योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू नहीं हो पाया था। लंबे इंतजार के बाद आखिर रेलवे ने लंबी दूरी की रेलगाड़ियों के साथ तीर्थनगरी ऋषिकेश को रेल सेवाओं की सौगात दी है। इस मौके पर रेल मंत्री ने आश्वस्त किया कि तीर्थ नगरी की अंतरराष्ट्रीय छवि को देखते हुए ऋषिकेश के नवनिर्मित रेलवे स्टेशन में उम्मीदों के अनुरूप रेलवे का विस्तार किया जाएगा ।
