ऋषिकेश- युवा दिवस पर हुआ निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन,78 लोगो की हुई जांच, एम्स के डॉक्टरो ने दी सेवा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – युवा दिवस पर पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट के द्वारा वार्ड नंबर 39 इंदिरा नगर नेहरू ग्राम विस्थापित पार्क में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में लगभग 78 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया ।
रविवार को नेहरू ग्राम विस्थापित पार्क में आयोजित शिविर का मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सजवान, पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत और डॉ. अखिलेन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने कहा कि युवा दिवस के उपलक्ष में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसका लाभ समाज के प्रत्येक तबके को मिलेगा । शिविर में एम्स से नाक कान गला रोग से संबंधित डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. पुलकित, डॉ. सुगंधा, अंकित, रजनीश, मनोज धाकड़, विजेंद्र, नरेश कुमार ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई इस अवसर पर वीरा देवी बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी सजवान, उप प्रधान हरीश उप्रेती, नगर सेवा प्रमुख रितेंद्र चौहान, हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष संजय प्रेम सिंह बिष्ट, कराटे कोच राजेंद्र गुप्ता, रंजन अंथवाल, राजीव राणा, अज गोयल ,राजेंद्र कुमार , कुसुम अग्रवाल ,अनिल फर्सवाण, राकेश कुमार ,अजय गोयल ,इंद्रसेन गर्ग, पंकज सिंघल, हर्षित ,शिवनाथ मौर्य, अरुण पांडे ,जय शर्मा विपुल पोखरियाल ,शशि चौधरी, प्रियंका बहुगुणा आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News