ऋषिकेश- त्रिवेणी घाट पर गंगा अवलोकन केंद्र और रंभा नदी पर झील के कार्य तेजी के साथ प्रारंभ हो इस बात को लेकर महापौर ने सौपा ज्ञापन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – त्रिवेणी घाट पर गंगा अवलोकन केंद्र के साथ रम्भा झील को विकसित करने का कार्य तेजी के साथ प्रारंभ हो जाएगा।
नगर निगम के उक्त तीनों मेगा प्रोजेक्टों को सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद तेजी के साथ धरातल पर तीनों योजनाओं पर कार्य हो सके इसको लेकर महापौर ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय के महानिदेशक आई ए एस राजीव रंजन मिश्रा से मुलाकात की। शनिवार को तीर्थ नगरी पहुंचे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय के महानिदेशक का महापौर अनिता ममगाईं ने उनका स्वागत किया । इस दौरान उन्होंने ऋषिकेश नगर निगम की तीनों योजनाओं के बाबत उन्हें विस्तृत जानकारी दी। प्रथम फेज में प्रारंभ हुई कार्य योजनाओं के बारे में भी महापौर ने उन्हें अवगत कराया। उन्होंने बताया ऋषिकेश में लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष तीर्थाटन एवं पर्यटन के लिए आते हैं। लेकिन ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक माने जाने वाली मां गंगा शरद ऋतु में घाट से करीब 50 मीटर दूर बहती है जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को गंगा स्नान ही नहीं आचमन तक लेने में भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए हरिद्वार की हर की पौड़ी की तर्ज पर चेक डैम बनवाने की स्वीकृति केन्द्र सरकार द्वारा दी जा चुकी है। जल्द से जल्द उक्त महायोजना को क्रियान्वित करने के लिए धन अवमुक्त होना आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने संजय झील को विकसित कराने एवं गंगा अवलोकन के केन्द्र का कार्य तेजी के साथ प्रारंभ हो सके इसको लेकर भी एक ज्ञापन उन्हें सौंपा। इस मौके पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के महानिदेशक ने उन्हें आशवस्त किया कि नगर निगम के तीनों ड्रीम प्रोजेक्टों पर तेजी के साथ कार्य प्रारंभ करा कर योजनाओं को जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा।
