ऋषिकेश- प्रदेश मे बर्ड फ्लू की आशंका के चलते पोल्ट्री फार्मो में मुर्गियों के सेंपलिंग प्रारंभ
Swabbing barred rock mix breed rooster to test for avian influenza
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रदेश में वर्ल्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए पशुपालन और वन विभाग की ओर से पोल्ट्री फार्म से मुर्गों की रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी गई है । वन विभाग भी कौए और अन्य पक्षियों के सैंपल जांच को भेज रहा है। हालांकि अभी तक उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रोकथाम और बचाव के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी एसबी पांडे ने बताया कि देहरादून में मुर्गों की रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। पहले दिन सहसपुर ब्लॉक के तहत आने वाले पोल्ट्री फार्म से सैंपल कलेक्ट किए गए। विभाग ने 35 सैंपल लेकर जांच को भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली भेजा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से उन्हें जनपद के अलग-अलग पोल्ट्री फार्म से कुल 94 सैंपल कलेक्ट करने के निर्देश हैं। जिंदा मुर्गों के यह सैंपल एहतियात के रूप में लिए जा रहे हैं। यदि बर्ड फ्लू की मौजूदगी की आशंका हो तो उसे स्पष्ट किया जा सके और रोकथाम के प्रयास किए जा सकें। देहरादून में 500 से 40 हजार मुर्गों वाले करीब 80 पोल्ट्री फार्म हैं, जिनमें से ज्यादातर सहसपुर, रायपुर और डोईवाला में स्थित हैं। उधर, वन विभाग की ओर से कौओं के सैंपल भी जांच को भेजे गए हैं।
