ऋषिकेश- स्वामी समर्पण शिवानंद होम्योपैथिक हॉस्पिटल की निशुल्क चिकित्सा शिविर में 60 से अधिक लोग हुए लाभान्वित
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – स्वामी समर्पण शिवानंद होम्योपैथिक हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में लगभग 60 से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया ।
मंगलवार को तपोवन में आयोजित चिकित्सा शिविर का स्वामी समर्पणनंद सरस्वती ने शुभारंभ किया । शिविर में डॉ. प्रदीप पैन्यूली, डॉ. चंद्र किशोर ने शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया । इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवा का वितरण किया गया । इस मौके पर लोगों को प्रतिदिन योग करने और शरीर को निरोग रखने की जानकारी दी गई । स्वामी समर्पणनंद सरस्वती ने कहा कि मनुष्य के स्वस्थ शरीर के लिए योग बहुत जरूरी है । प्रतिदिन योग के अभ्यास करने से मनुष्य कई रोगों से मुक्ति पाता है । इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य किरण देवी, पूर्व ग्राम प्रधान भगवान सिंह, दीनेश सिंह , लकी भंडारी ने भी अपना सहयोग प्रदान किया ।
