ऋषिकेश- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में कचरा पृथक-करण और प्लास्टिक उन्नमूलन में ईको ब्रिक्स के महत्व की दी जानकारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विवेकानंद योग सभागार में पर्यावरण संरक्षण एवं कचरे को पृथक करने से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मंगलवार को आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे व पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम संयोजक हेमंत गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर बच्चों को जागरूक करने के लिए प्रोजेक्टर पर पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित दृश्यों का अवलोकन कराया गया।
इस दौरान हेमंत गुप्ता ने सूखे कचरे वाले गीले कचरे को अलग करके कैसे उसका सही उपयोग किया जाए व ईको ब्रिक्स की महत्ता को समझाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे ने जल संरक्षण व प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं को जागरूक किया । इस अवसर पर नरेन्द्र खुराना, सतीश चौहान, कर्णपाल बिष्ट, रामगोपाल रतूड़ी, अनिल भंडारी, रजनी गर्ग आदि मौजूद थे ।

%d bloggers like this:
Breaking News