ऋषिकेश- राजकीय महाविद्यालय में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर राज्य स्तर की निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राजकीय महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1 लाख रूपए, द्वितीय प्रतिभागी को 75000 व तृतीय प्रतिभागी को 50 हजार की नकद धनराशि प्रदान की जाएगी। निबंध का विषय स्वामी विवेकानंद के विचारों की उत्तराखंड राज्य के परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता होगा। निबंध न्यूनतम 3000 व अधिकतम 5000 शब्दों में लिखा जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक मंडल में डॉ. विजेंद्र लिंगवाल, डॉ. दयाधर दीक्षित और निर्णायक मंडल में डॉ. मुक्तिनाथ यादव, डॉ. पूनम पाठक, डॉ. अंजू भट्ट को शामिल किया गया है । इस सूचना के साथ ही एक गूगल फार्म भी प्रेषित किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. दयाधर दीक्षि ने बताया कि महाविद्यालय की नियमित छात्र छात्राएं जो इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहते हैं वे इस गूगल फार्म को भरकर सबमिट कर दें।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News