ऋषिकेश- रामचंद्र सुयाल बने टिहरी गढ़वाल मोटर ऑनर्स कंपनी के डायरेक्टर बोर्ड के अध्यक्ष

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – टिहरी गढ़वाल मोटर ऑनर्स कंपनी के पंचवर्षीय डायरेक्टर बोर्ड के चुनाव विधिवत संपन्न हो गया है।
सोमवार को सभी टॉप नौ प्रत्याशियों को विजेता घोषित कर गया है। इस दौरान सभी विजेताओं का बस मालिक और चालकों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
सोमवार को सुबह से पुराना बस स्टैंड मार्ग स्थित परिवहन कंपनी कार्यालय में बस मालिक और चालकों के मध्य टीजीएमओ डायरेक्टर बोर्ड चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल का माहौल बना रहा। इसमें 17 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की कुल 484 बस मालिक और चालक मतदाताओं में से 435 ने मतदान किया। देर रात टॉप नौ प्रत्याशियों रामचंद्र सुयाल 251, कुंवर सिंह नेगी 247, प्रेमपाल बिष्ट 236, यशपाल राणा 232, जसपाल रौतेला 224, दयाल सिंह पयाल 219, गजपाल रावत 209, मेघ सिंह चौहान 194, राजपाल 188 को विजेता घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी एचएस रावत की देखरेख में समस्त प्रक्रिया संपन्न हुई।
मौके पर टीजीएमओ के पूर्व संचालक एंव अंश धारक जयेंद्र रमोला, बलवीर रौतेला, जितेंद्र नेगी, मदन सिंह पंवार, भानु रांगड़, खिलानंद बेलवाल आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News