उत्तराखंड- प्रदेश में आज करोना के 301 नये मरीज मिले,695 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, 8 मरीजो की मौत हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रदेश के अंतर्गत 24 घंटे में कोरोना से 08 लोगों की मौत हुई है जबकि 301 नए मामले सामने आए और 695 कोरोना को मात देकर ठीक हुए।
सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 301 नए मामले सामने आए। जबकि 695 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। 08 लोगों की मौत के साथ राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1530 हो गई।
राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 92112 हो गई है इसमें 85400 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 3966 है। रिकवरी रेट 92 प्रतिशत से अधिक है।
सोमवार को अल्मोड़ा जिले में 07, बागेश्वर में 00, चमोली में 04, चंपावत में 17, देहरादून में 125, हरिद्वार में 23 , नैनीताल में 74, पौड़ी में 07, पिथौरागढ़ में 07, रूद्रप्रयाग में 06, टिहरी में 02, यूएसनगर में 20 और उत्तरकाशी जिले में 09 नए मामले सामने आए।
