ऋषिकेश- जानकी पुल के समीप जल पुलिस ने बचाई दो लोगो की जान
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – थाना मुनि की रेती के अंतर्गत जानकी पुल के समीप टापू पर फंसे 2 लोगों को चल पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया है । रविवार को सूचना प्राप्त हुई कि जानकी पुल के समीप घाट पर रूपा फ़ार्म गुमानिवाला से कुछ व्यक्ति अंत्येष्टि के लिए घाट पर आये थे । इनमें से 2 व्यक्ति नहाने के लिए टापू पर चले गये देखते ही देखते गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने लगा जिसकी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना मुनीकीरेती पुलिस , जल पुलिस व आपदा राहत दल के कर्मचारियों के द्वारा राफ्ट के माध्यम से 2 व्यक्तियो को सकुशल रेस्क्यू कर बचा लिया गया । जिनके नाम इस प्रकार हैं राजेंद्र कुमार पुत्र चमन लाल उम्र 50 वर्ष रूषा फ़ार्म गुमानिवाला, सोहन लाल पुत्र पन्ना लाल उम्र 48 रूषा फ़ार्म गुमानिवाला ।
