उत्तराखंड- प्रदेश में आज करोना के 267 नये मरीज मिले, 244 मरीज स्वस्थ हुए, 5 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रदेश के अंतर्गत 24 घंटे में कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई जबकि 267 नए मामले सामने आए और 244 कोरोना को मात देकर ठीक हुए।
रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 263 नए मामले सामने आए जबकि 463 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। सात लोगों की मौत के साथ ही राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1522 हो गई।
राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 91811 हो गई है इसमें 84705 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 4376 है। रिकवरी रेट 92 प्रतिशत से अधिक है।
रविवार को अल्मोड़ा जिले में 01, बागेश्वर में 01,चमोली में 01, चंपावत में 07, देहरादून में 123, हरिद्वार में 22 , नैनीताल में 54, पौड़ी में 13, पिथौरागढ़ में 03, रूद्रप्रयाग में 02, टिहरी में 11, यूएसनगर में 11 और उत्तरकाशी जिले में 18 नए मामले सामने आए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News