ऋषिकेश- महंत राम सिंह महाराज को किया संत शिरोमणी अवॉर्ड से सम्मानित
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की ओर से निर्मल आश्रम के महंत राम सिंह महाराज को संत शिरोमणी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया ।
रविवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के सदस्यों ने निर्मल आश्रम पहुंच कर महंत राम सिंह महाराज को शाल पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष हरीश धींगरा, महासचिव एसपी अग्रवाल ने संयुक्त रुप से महंत को अभिनन्दन पत्र भेंट कर उन्हें संत शिरोमणी अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस दौरान महासचिव एसपी अग्रवाल ने अभिनन्दन पत्र पढ़ते हुए कहा कि निर्मल आश्रम संस्था चिकित्सा स्वास्थ्य शिक्षा एवम् साधु महात्माओं, गरीबों को भोजन एवम् कपड़े, लंगर आदि की सेवा कर क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभा रहा है। स्वयं महंत अपने हाथो से इस सेवा को करते हैं। इस अवसर पर बीआर अग्रवाल, आत्म प्रकाश कोचर, आईडी जोशी, दिनेश मुदगल, हेम पांडेय, अजय गोयल, पीडी अग्रवाल, ब्रह्म कुमार शर्मा आदि मौजूद थे ।
