ऋषिकेश- श्यामपुर खदरी क्षेत्र में निराश्रित पशु कर रहे है फसलो का नुकसान
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – श्यामपुर न्याय पंचायत के खत्री में किसान आवारा पशुओं से परेशान है । क्षेत्र में आवारा पशुओं का झुंड किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं । क्षेत्र में विचरण कर रहे निराश्रित पशुओं के दल बड़ी संख्या में फसलों के दुश्मन बने हुए हैं। स्थानीय कृषक व जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य विनोद जुगलान ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए कोई आगे नहीं रहा है । दिन रात भारी मात्रा में निराश्रित पशु फसल को चौपट कर रहे हैं। समस्या के निदान के बजाय कुछ लोग अपने गौ वंशो को खुल्ला छोड़ रहे हैं, इससे न केवल किसानों की फसल का नुकसान हो रहा है बल्कि ये पशु सड़क हादसों को भी न्योता दे रहे हैं। क्षेत्र में निराश्रित पशुओं की तादाद लगातार बढ़ रही है।फसलों से सुरक्षा को किसान ठण्ड में ठिठुरते हुए रातभर टॉर्च लिए खेतों में घूमते नजर आते हैं।लेकिन कोई भी जिम्मेदार विभाग किसानों को समस्या से निजात दिलाने को तैयार नहीं है।किसानों ने समस्या के निराकरण की प्रसाशन से मांग की है। मांग करने वालों में दिनेश जुगलान, मोहर सिंह, राय सिंह, रणजीत सिंह, मोहन सिंह, सोहन सिंह, पन्ने लाल, फतु सिंह, दिनेश कुलियाल, गुरु प्रसाद, सुरेंद्र कैंतुरा, धर्म पाल भट्ट, गुलाब सिंह, कुंवर पाल सिंह, संगीता कुलियाल, मंजू नेगी, ऊषा देवी, कौशल्या देवी, लक्ष्मी देवी, शीतल नेगी, बीस्सी देवी, हेमलता देवी, सुंदरी पाण्डेय आदि मौजूद थे ।
