ऋषिकेश- एसडीआरएफ की टीम ने किया करोना के प्रति लोगों को जागरूक
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – एसडीआरएफ की टीम की ओर से तीर्थ नगरी क्षेत्र के बाजारों में मोहल्लों में जाकर कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया गया ।
हरिद्वार और ऋषिकेश में कुंभ मेला शुरू होने वाला है और प्रदेश में न्यू स्ट्रेन नाम के वायरस का डर भी लोगों को सताने लगा है। ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीर्थ नगरी के अलग-अलग क्षेत्रों में एसडीआरएफ की टीम को जन जागरूकता के लिए सड़कों पर उतार दिया है। एसडीआरएफ की टीम डोर टू डोर दुकानों पर जनसंपर्क कर कोरोना के नियमों का पालन कराने के लिए लोगों को जागरूक करने के प्रयास में लगी हुई है। एसडीआरएफ का मानना है कि जन जागरूकता ही इस बीमारी का इलाज है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कुंभ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु हरिद्वार व ऋषिकेश पहुंचने का अनुमान है । ऐसे में जरा सी लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। एसडीआरएफ ने लोगों से जागरूक होकर दूसरों को नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की है। जन जागरूकता टीम में टीम प्रभारी एसआई कविंद्र सजवान, सुमित तोमर, संदीप सिंह, आशीष बिष्ट, अनिल सिंह आदि शामिल थे ।
