उत्तराखंड- नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदेश का बयान झूठ का पुलिंदा – बंशीधर भगत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भाजपा नेता और विधायकों का कांग्रेस से संपर्क होने के नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदेश के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में उठ रहे भूचाल को प्रदेश भर में भ्रमण कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बंशीधर भगत ने अपने बयान से इस पर विराम लगा दिया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदेश के इस दावे को मुंगेरीलाल के हसीन सपने करार देते हुए पूरी तरह से झूठा बताया है। वहीं उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने तो कोई विधायक उनके संपर्क में न होने की बात कहकर सच उगल दिया है। बंशीधर भगत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के सपने में भी कोई बीजेपी विधायक उनके पास नही आएगा, तो हकीकत में तो इसको असंभव ही माना जाए। नेता प्रतिपक्ष केवल झूठ बोल रही हैं। उन्होंने दावे के साथ कहा है कि भाजपा में कोई असन्तोष विधायक है ही नही और ना ही कोई नेता प्रतिपक्ष के सम्पर्क में है। वहीं 2021 शुरू होते ही प्रदेश संगठन पूरी तरह से चुनावी रूप रेखा बनाने में जुटता नजर आ रहा है। इसके तहत खुद प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा प्रदेश भर में प्रवास यात्रा के दौरान बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News