ऋषिकेश- महापौर ने निगम द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का किया निरीक्षण
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – रविवार को महापौर अनिता ममगाई ने देहरादून रोड़ स्थित कोतवाली में निगम की और से लगवाए सीसीटीवी का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरों के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम पर उन्होंने तैनात पुलिसकर्मियों से आवश्यक जानकारियां ली । शहर में नगर निगम की ओर से सभी प्रमुख चौराहों, तिराहों और मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस की इस तीसरी आंख का बड़ा महत्व है कई बड़े अपराधों के हल में इन कैमरों की मदद मिलती है। उन्होंने कैमरे लगाये जाने के स्थान, कैमरे की गुणवत्ता, बैकअप एवं फोकस पर विशेष ध्यान दिए जाने का सुझाव मौके पर मोजूद एसएसआई ओमकांत भूषण को दिया। उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस के आग्रह पर नगर निगम द्वारा सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे अलग-अलग मुख्य चौराहों, तिराहों, गलियों एवं आस्थापथ आदि ऐसे स्थानों पर लगवाए गये हैं जहां से संदिग्धों के चेहरे एवं वाहनों के नंबर आसानी से पढ़े जा सकें। इस दौरान पार्षद राजेश दिवाकर,अनिता रेना, कमलेश जैन, विजय बडोनी, प्रदीप कोहली, विजय लक्ष्मी शर्मा, रोमा सहगल, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, सुनिल उनियाल, राजपाल ठाकुर, राजीव गुप्ता, रणवीर सिंह,राजेश, देवदत्त शर्मा, परीक्षित मेहरा, अरविंद गुप्ता,प्रदीप हलदर, लक्ष्मी शर्मा, मन्नू कोठारी, सुजीत यादव, अक्षय मल्होत्रा, शैलेंद्र रस्तोगी आदि मोजूद रहे।

