ऋषिकेश- कोरोना वैक्सीन को भारत में मिली मंजूरी, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – करोना की दो वैक्सीन को भारत में मंजूरी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी
एक्सपर्ट पैनल द्वारा कोरोना की वैक्सीन को मंजूरी देने के बाद आज ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भी कोरोना की भारत में निर्मित दो वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने भारत में कोरोना की वैक्सीन के शोध में जुटे सभी वैज्ञानिकों को भी बधाई दी अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब कोरोना मुक्त भारत की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि डीजीसीआई द्वारा भारतीय सीरम संस्थान और भारत बायोटेक की वैक्सीन को मंजूरी दिए जाने के साथ कोविड मुक्त भारत की दिशा में बढ़ने की गति तेज होगी । उन्होंने कोविड-19 के विभिन्न नतीजे को मंजूरी मिलने पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई दी और महामारी से जंग को जीतने के लिए यह एक बड़ा कदम बताया है। यह दोनों वैक्सीन भारत में ही बनी है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का भी उल्लेख करते हुए कहा कि हर भारतीय को गर्व होगा कि जिन लोगों को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी गई है वह भारत में बने हैं यह हमारे वैज्ञानिक समुदाय की उत्सुकता को दर्शाता है । एक आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए जिसके मूल में देखभाल और करुणा है । हम डॉक्टरों चिकित्सा कर्मियों वैज्ञानिकों पुलिसकर्मियों स्वच्छता कर्म कर्मचारियों और कोरूना योद्धाओं को बचाने के लिए उनके प्रति सदा आभारी रहेंगे।कोरोना वैक्सीन की इस्तेमाल की मंजूरी के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसका स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News