उत्तराखंड- प्रदेश में आज करोना के 263 नए मरीज मिले, 463 मरीज करोना को मात देकर घर लौटे, 7 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में 24 घंटे में कोरोना से सात लोगों की मौत हुई जबकि 263 नए मामले सामने आए और 463 कोरोना को मात देकर ठीक हुए।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 263 नए मामले सामने आए। जबकि 463 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। सात लोगों की मौत के साथ राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1522 हो गई।
राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 91544 हो गई है इसमें 84461 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 4364 है। रिकवरी रेट 92 प्रतिशत से अधिक है।
शनिवार को अल्मोड़ा जिले में 04, बागेश्वर में 06,चमोली में 09, चंपावत में 17, देहरादून में 73, हरिद्वार में 27 , नैनीताल में 65, पौड़ी में 13, पिथौरागढ़ में 14, रूद्रप्रयाग में 05, टिहरी में 09, यूएसनगर में 23 और उत्तरकाशी जिले में 11 नए मामले सामने आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News