उत्तराखंड- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज हुए, अभी कुछ दिन दिल्ली में ही आइसोलेशन पर रहेंगे

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एम्स दिल्ली से डिस्चार्ज हो गए हैं। वह अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और कुछ दिन दिल्ली में ही रूकेंगे। बता दें कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एहतिहात के तौर पर एम्स में भर्ती कराया गया था। करीब चार दिन एम्स में भर्ती रहने के बाद शनिवार को उन्हें एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया है।मुख्यमंत्री की सभी जांच सामान्य पाई गई हैं । मुख्यमंत्री कुछ दिल्ली में ही आइसोलेशन में रहेंगे। हालांकि इस मामले में अभी शासन का कोई अधिकृत बयान सामने नहीं आया। बहरहाल, उनके स्वस्थ होकर एम्स से डिस्चार्ज होने की सूचना के उत्तराखंड पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। एम्स में भर्ती के दौरान भी सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत राज्य की तमाम व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News