ऋषिकेश- आईडीपीएल चौकी के अंतर्गत पुलिस ने आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आईडीपीएल चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेहरू ग्राम में जुआ खेल रहे 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नेहरू ग्राम में छापेमारी की। इस दौरान 8 लोगों को अवैध रूप से जुआ खेलते गिरफ्तार किया है । उनके कब्जे से 11800 रूपए की नगदी बरामद की गई । कोतवाली में सभी 8 लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपी आईडीपीएल के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान आनंद कुमार, मिथिलेश गुप्ता, सोनू , धनु कुमार, बलराम भट्ट, राजकिशोर, पवन नाथ, दीपक अरोड़ा के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News