ऋषिकेश- नव वर्ष में नगर निगम ने नगर आयुक्त के नेतृत्व में चलाया स्वच्छ्ता अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नव वर्ष की प्रथम बेला पर नगर निगम द्वारा त्रिवेणी घाट व आस्था पथ पर सगन स्वच्छता अभियान चलाया गया शुक्रवार को नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वी रियाल के नेतृत्व में त्रिवेणी घाट परिषद सहित आस्था पथ पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया । इस दौरान स्वच्छता एम्बेसडर पंडित रवि शास्त्री, अशोक बेलवाल द्वारा घाट परिसर सहित आस्था पथ पर मौजूद लोगों को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया । अभियान के दौरान गंगा जी में बहने वाले पुष्प माला फूलों को एकत्र कर पुष्प पात्र
में डाला गया और त्रिवेणी घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं को पात्र में पुष्प डालने का आग्रह भी किया इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, अशोक बेलवाल, ‌सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत, सफाई निरीक्षक वीरेंद्र, सफाई निरीक्षक अभिषेक नरेश‌, महेंद्र, सुखपाल सोनी, निहाल आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News