ऋषिकेश- 136 पव्वो देशी शराब जाफरान की तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-बृहस्पतिवार देर रात्रि को अभियुक्त दुर्वेश यादव पुत्र राजपाल यादव निवासी ग्राम जरीफनगर थाना जरीफनगर पोस्ट गिन्नौर संभल उत्तर प्रदेश हाल निवासी रानी गली भूपतवाला हरिद्वार को होंडा एक्टिवा स्कूटी UK08AL7592 पर अवैध रूप से 66 पव्वे देशी शराब जाफरान बरामद किया गया । वहीं शुक्रवार को अभियुक्त गोविंद चौहान पुत्र मंगत सिंह चौहान निवासी गढ़ी होशियारपुर श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून को होंडा एक्टिवा स्कूटी UK14E9792 पर अवैध रूप से 70 पव्वे देशी शराब जाफरान
के साथ गिरफ्तार किया गया| दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News