ऋषिकेश- हरिपुर कला में प्रथम बार क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – युवक मंगल दल हरिपुर कला व ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में प्रथम क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । इसमें लगभग 8 टीमें प्रतिभाग कर रही है ।
शुक्रवार को हरिपुरकला इंटर कॉलेज में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, अंतर्राष्ट्रीय जूना अखाड़ा के महामंत्री विनोद गिरी महाराज, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री मनोज जखमोला ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया । इस मौके पर कृष्ण कुमार सिंघल ने कहा कि युवाओं को और खिलाड़ियों को खेल के प्रति जोश और समर्पण की भावना को सामने रखने के लिए अपना सर्वोच्च योगदान देना चाहिए । उन्होंने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखता ही है इसके साथ ही संगठित भी रखता है । खेल एक ऐसी भावना है जो हार जीत नहीं बल्कि अच्छा खेल खेलने वाले को आगे रख कर भाईचारा पैदा करता है ।
इस मौके पर युवक मंगल दल के अध्यक्ष मनोज जखमोला, विशाल भट्ट, अंकित बहुखंडी, अंकित बिजलवान, मोहित नवानी, राजपाल नेगी, ट्रस्ट से सैमुएल हर्बर्ट आदि मौजूद थे ।
