ऋषिकेश- लक्ष्मण झूला थाने में तैनात पुलिसकर्मी जितेंद्र पंवार की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – लक्ष्मण झूला थाने में तैनात पुलिसकर्मी जितेंद्र पवार की बीते देर शाम रानी पोखरी के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । पुलिस के अनुसार पुलिसकर्मी जितेंद्र पवार बीते बृहस्पतिवार को देहरादून पुलिस मुख्यालय से डाक देकर वापस आ रहे थे । बीते देर शाम अचानक रानी पोखरी के समीप बीच सड़क में गाय के आ जाने से बाइक गाय से टकरा गई और पुलिसकर्मी सड़क पर गिरकर घायल हो गया । घायल पुलिसकर्मी को आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया । एम्स में प्राथमिक उपचार के दौरान उन्होंने ने दम तोड़ दिया । एम्स में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिसकर्मी के शव को उसके पैतृक गांव ले जाया गया जहां पर सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया । बता दें कि अभी 15 दिन पहले जितेंद्र पवार के पिता का हृदय गति रुकने से देहांत हो गया था । 15 दिन के अंतर्गत परिवार में 2 मौतों के होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । मृतक पुलिसकर्मी अपने पीछे पत्नी सहित दो बच्चों को छोड़ गया है ।
