ऋषिकेश- ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने ग्रामसभा छिद्दरवाला में ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोज़गार से जोड़ने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में कोरोना महामारी का प्रकोप है । हमारे प्रदेश के अधिकतर नौजवान दूसरे प्रदेशों में रोज़गार के लिए गए थे । उसमें से अधिकतर बीमारी और बेरोज़गारी के चलते अपने प्रदेश के अंदर वापस लौट आए थे लेकिन अब प्रदेश सरकार के रोज़गार के प्रति संवेदनहीनता के कारण दूसरे प्रदेशों से लौटे प्रवासी भाइयों को रोज़गार देने में व उनको प्रदेश में रोकने में असमर्थ रहे । सरकार की नाकामी के चलते लगभग सभी बेरोजगार युवा वापिस अन्य प्रदेशों को लौट गये । आज बढ़ती महंगाई के दौर में घर चलाना बहुत ही मुश्किल है इसलिये घरेलू महिलाओं के घर पर ही स्वरोज़गार जैसे हल्दी पैकिंग, धूप निर्मित व मशरूम उगाने जैसे उत्पादों के माध्यम से स्वयं की कमाई कर घर चलाने में मदद कर सकती है । हम ऐसे रोज़गारों के लिये महिलाओं के समूह को हर सम्भव मदद करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News