ऋषिकेश- मुनि की रेती रामझूला में इनरव्हील क्लब ने जरूरतमंदों को कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के हाथों से रजाईयों का वितरण किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – इनरव्हील क्लब की ओर से खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वाले गरीब जरूरतमंदों लोगों को रजाई का वितरण किया गया ।
मुनिकीरेती स्थित राम झूला के पास स्थानीय व्यापार मंडल के सहयोग से इनरव्हील क्लब द्वारा कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के हाथों जरूरतमंदों को रजाइया दी गई । इस मौके पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की । उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना बड़े पुण्य का काम है ऐसे में ठंड के बचाव के लिए गरीबों को जो रजाई में दी गई हैं यह एक सच्ची सेवा है । इसके अलावा बेसहारा जरूरतमंदों और बूढ़े लोगों को ऑर्गेनिक मिठाई वितरीत की गई जो कि क्लब की फाउंडर मेंबर वर्षा खन्ना की सुपुत्री पल्लवी सिन्हा की तरफ से प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक्स शुद्ध और प्राकृतिक खाद्य पदार्थ खाने की प्राचीन भारतीय प्रथा से प्रेरित रहा है। कंपनी का मानना ​​है कि पारंपरिक पद्धति की शक्ति और प्रभावकारिता आधुनिक आबादी के लिए बिना मिलावट के उत्पाद पेश करती है। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष सलोनी गोयल ने गोपाल अग्रवाल का कार्यक्रम में विशेष सहयोग करने लिए उनका आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर पूजा गुप्ता, रितु अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, बिंदिया अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल,अंजू मित्तल, शिवानी जैन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News